{"_id":"62952b7120d61d3984573471","slug":"bike-riding-friends-hit-by-pickup-one-killed-three-serious-jpnagar-news-mbd4298315172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्वीमिंग पूल में नहाकर मुरादाबाद लौट रहे बाइक सवार चार दोस्तों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो दोस्तों की नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि पिकअप और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
यह हादसा सोमवार की दोपहर कांकर सराय बाईपास पर हुआ। मुरादाबाद जिले के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव कोरी रवाना में रायसिंह का परिवार रहता है। उनका 18 वर्षीय कोमिल सोमवार को अपने दोस्त राहुल, शिवम और अनमोल के साथ देहात थानाक्षेत्र में कांकर सराय बाईपास स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। दोपहर चारों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाइक कोमिल चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बाईपास मोड़ पर पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप इनकी बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कोमिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि जबकि तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज धमाका होने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एसओ बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही चारों के परिवारों में कोहराम मच गया। देर शाम रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पिकअप के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल पिकअप और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।