फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding farmer dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to tractor collision
हसनपुर। रहरा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुर्तियां निवासी 36 वर्षीय रामनिवास कृषक था। वह त्रिवेणी शुगर यूनिट चंदनपुर में प्राइवेट नौकरी भी करता था। बताते हैं कि सोमवार देर शाम को वह किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर हसनपुर आया था और रात करीब 9 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव गंगवार में एक धर्म कांटे के सामने विपरीत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मंगलवार शाम को पीएम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे छोड़े हैं। बेटा और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed