फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding BA student dies due to vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीए के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding BA student dies due to vehicle collision
गजरौला। तिगरी गंगा मेले से लौट रहे बाइक सवार बीए के छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों द्वारा की गई कॉल पुलिसकर्मियों ने रिसीव की। परिजनों को हादसे में मौत की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी बलराज सिंह किसान हैं। उनका बेटा प्रशांत कुमार बीए का छात्र था। वह अपने मामा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी जोगेंद्र के साथ तिगरी गंगा मेले में गया था। मंगलवार की रात दस बजे वह बाइक से गांव जा रहा था। तिगरी मार्ग पर कुमराला के निकट पहुंचा था। इसी बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसे कई बार कॉल की।
विज्ञापन

इधर हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका फोन रिसीव किया। हादसे में मौत की खबर परिजनों को दी। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। रात में ही रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंच गए। बुधवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed