{"_id":"6026d8628ebc3ee91116cc1d","slug":"bike-rider-injured-in-accident-jpnagar-news-mbd3793982128","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू टर्न लेते समय आबकारी विभाग की बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू टर्न लेते समय आबकारी विभाग की बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जोया मार्ग पर यू टर्न ले रही आबकारी विभाग की बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बोलेरो का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है। पुलिस ने बोलेरो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह हादसा शुक्रवार को करीब तीन बजे जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल से थोड़ा आगे हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी आबकारी विभाग की बोलेरो का चालक धीरेश मिश्रा कट से अमरोहा के लिए यू टर्न ले रहा था। तभी पीछे से सैदनगली थानाक्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी पंकज पुत्र सुरेंद्र बाइक से आ रहा था। इस दौरान बाइक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक पंकज बुरी तरह घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बोलेरो को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया है।
उधर, हादसे के बाद जोया रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट तक रोड पर वाहनों के पहिए थमे रहे जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस ने बोलेरो और उसके चालक धीरेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि बोलेरो लखीमपुर खीरी निवासी धीरेश मिश्रा की है, जो आबकारी विभाग में किराए पर चलाता है। घायल बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।