{"_id":"68a38f82588861ef9e0a131b","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-roadways-bus-two-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145968-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Tue, 19 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार करण सिंह (45) की मौत हो गई। वह बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढ्यौटी के रहने वाले थे। उनके गांव के ही दो साथियों की हालत नाजुक है।
हादसा सोमवार शाम औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे मेरठ के सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक बॉबी, जितेंद्र,करण सिंह निवासी ढ्यौटी घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों डिडौली क्षेत्र के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए। करण सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बॉबी और जितेंद्र को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रोडवेज की बस में पीछे से घुसी कार, दो घायल
गजरौला।
हाईवे पर रोडवेज बस में कार घुसने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह सात बजे हादसा ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास हुआ। ब्रजघाट पुल के पास रोडवेज की बस दिल्ली की तरफ जा रही थी। बस में पीछे आई एक कार घुस गई। हादसे में कार सवार चंद्रपाल व हसनपुर निवासी शाहनवाज घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर किया गया है।