{"_id":"67faba87dbcea415a30482b8","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-pickup-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-137923-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव रहरा निवासी सालिम (22) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रहरा गांव निवासी सालिम (22) पुत्र तौफीक फरीदाबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बताते हैं कि शुक्रवार की देरशाम को वह बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से अपने गांव जा रहा था। गजरौला हसनपुर के बीच मनोटा के नजदीक पिकअप ने टक्कर मार दी।
हादसे में सालिम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सीएचसी हसनपुर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार को सालिम को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक चार बहन भाईयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।