फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies due to vehicle collision, people jammed the road by placing dead bodies

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत लोगों ने मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision, people jammed the road by placing dead bodies
अमीचंद के परिजन चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से उलझते हुए - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर रामलीला मैदान के बाहर गणेश आश्रम के समीप जाम लगा दिया। परिजन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटे के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अमी चंद (50) साल का परिवार रहता है। बुधवार की रात वह लगभग 10.30 अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए तहसील के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर गया था। लौटते समय चांदपुर की दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में ही लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे गए। आक्रोशित लोगों ने गणेश आश्रम के निकट गजरौला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह पिकअप चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उनके कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप गाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान की मौत
हसनपुर। सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसान की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
ग्रामीणों के मुताबिक, रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी ओमपाल सिंह व कमल सिंह (49) दोनों भाई हैं। बुधवार को हसनपुर से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मटीपुरा लौट रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर बुरावली में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायलों को रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में किसान कमल सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कराया।
कुत्ते से टकरा कर गिरी बाइक, युवक घायल
हसनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुत्ते से बाइक टकराकर गिर गई। इस हादसे में युवक घायल हो गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया। इसके बाद उसे रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी राजेश सिंह गुरुवार शाम को बाइक पर सवार होकर हसनपुर से अपने गांव जा रहे थे। चामुंडा मंदिर रोड पर रास्ते में बाइक कुत्ते से टकराने के बाद गिर गई। जिससे राजेश घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। बताया जाता है कि राजेश का 12 वर्षीय बेटा गौरव को बुखार आ रहा है। वह नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। राजेश अपने बेटे के पास से होकर गांव जा रहा था। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। संवाद

चढ़ते समय ट्रेन से गिरकर युवक का कटा हाथ
गजरौला। चलती ट्रेन में चढ़ते समय बिहार निवासी युवक का हाथ कट गया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से युवक को रेफर कर दिया गया।
बिहार के दरभंगा निवासी बबलू पुत्र मोहसिन गजरौला की एक फैक्टरी में काम करता है। वह बृहस्पतिवार की सुबह घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। यहां ट्रेन का इंतजार कर रहा था। गजरौला में आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, लेकिन उसकी रफ्तार कुछ कम हुई। जिसकी वजह से वह चलती ट्रेन में चढ़ रहा था, मगर वह ट्रेन में नहीं चढ़ सका और नीचे गिर गया। जिससे उसका हाथ कट गया। सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि ट्रेन से गिर जाने के कारण युवक के घायल होने का मामला सामने आया था। युवक को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed