{"_id":"617ef19458170f5cd947a02e","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-fellow-injured-gajraula-news-mbd4080958109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
गजरौला। देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। एक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा अंशु कुमार (30) अपने रिश्तेदार अंकित पुत्र विजयपाल निवासी नगला माफी के साथ बाइक से रविवार देर शाम घर जा रहा था। दोनों गजरौला-धनौरा मार्ग पर बछरायूं थाना क्षेत्र की सीमा के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अंशु कुमार व अंकित घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर गई। जहां पर सुरेंद्र को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे।
थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि हादसे में युवक की मौत और उसके साथी के घायल होने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।