{"_id":"6595bf1eeda5b5615803c189","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-tree-in-fog-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-11518-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोहरे में पेड़ से टकराने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोहरे में पेड़ से टकराने से बाइक सवार की मौत
Thu, 04 Jan 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार की रात घने कोहरे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नगर पालिका के सेवानिवृत्ति कर्मचारी के 35 वर्षीय बेटे इलियास की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
मृतक इलियास अमरोहा नगर के मोहल्ला काली पगड़ी के रहने वाले निहाल अहमद के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी उर्फ सायमा के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। इलियास नगर के एक होटल में नौकरी करते थे। सोमवार की रात इलियास दोस्तों से मिलने धनौरा रोड पर गए थे। घर वापस लौटते समय मोहल्ला इस्लामनगर के पास तेज रफ्तार बाइक कोहरे की धुंध में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में इलियास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और इलियास को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा मंगलवार की सुबह इलियास की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी होने से इनकार किया है।