फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider clinic operator dies after collision with truck

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार क्लीनिक संचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider clinic operator dies after collision with truck
डिडौली(अमरोहा)। दिल्ली से उत्तराखंड के सितारगंज जा रहे बाइक सवार क्लीनिक संचालक को पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनिक संचालक कालिदास सरकार (60) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मृतक कालिदास सरकार दिल्ली के तुगलकाबाद में रहने वाले संन्यासी सरकार के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक कालिदास सरकार दिल्ली में ही क्लीनिक चलाते थे, लेकिन अब उन्होंने उत्तराखंड के सितारगंज में क्लीनिक खोला था। लिहाजा, शनिवार की सुबह दिल्ली से दवाई लेकर उत्तराखंड के सितारगंज स्थित अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। करीब 11 बजे उनकी बाइक नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर में साप्ताहिक बाजार के सामने पहुंची। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनिक संचालक कालिदास सरकार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक कालिदास सरकार के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed