फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike collided with a parked truck, two friends from Bijnor died

Amroha News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, बिजनौर के दो दोस्तों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a parked truck, two friends from Bijnor died
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से बिजनौर निवासी रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी मोहम्मद जैद (20) और उसके फल कारोबारी दोस्त नदीम (22) की मौत हो गई। दोनों बाइक से मोहम्मद जैद के मामा के घर अमरोहा आ रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहम्मद जैद बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के युसूफ नगर निवासी दिवंगत इरशाद अहमद के बेटे थे। जबकि, नदीम नूरपुर के गांव पीपला जागीर निवासी इसरार अहमद के बेटे थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। मोहम्मद जैद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि नदीम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा। जैद के मामा अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात जैद नदीम के साथ बाइक से मामा के घर आ रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही दोनों अमरोहा-नौगांवा सादात रोड स्थित पीलाकुंड के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में जैद और नदीम घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed