फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhartiya kisan unioun workers protest

किसान नेताओं ने गन्ना अधिकारी के दफ्तर का घेराव किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan unioun workers protest
अमरोहा जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करते भाकियू भानु के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में गन्ना पर्ची वितरण में मनमानी के खिलाफ किसान नेताओं का गुुस्सा भड़क गया। उन्होंने गन्ना अधिकारी के कार्यालय में ताला जड़ा। इसके अलावा चार घंटा तक कार्यालय में जमे रहे। गन्ना अधिकारी के आश्वासन के बाद किसान नेता मानें। शाम लगभग पांच बजे किसान नेता कार्यालय से बाहर निकले। किसानों की मांग नहीं माने जाने पर 17 मार्च से दोबारा घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अगुवाई में किसान नेता शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय परिसर में पहुंचें। उन्होंने कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। कुछ देर के बाद जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह पहुंचें। उन्होंने किसानों की मान मनुहार शुरु की, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। बमुश्किल किसान बातचीत को तैयार हुए। किसान नेताओं का कहना था कि तीन क्रय केंद्र नरैनी, नरैना खुर्द और काफूरपुर के चीनी मिल में बदलाव करना है, लेकिन गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह चीनी मिल बदलाव नहीं कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में चेयरमैन भगत सिंह, बॉबी चौधरी, छतर सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, सतवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, समरपाल सैनी, पप्पू सिंह, संतरपाल सिंह, यशवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राम सिंह, अमरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed