फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Shankar's strike ended late night on SDM's assurance

Amroha News: देर रात एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ भाकियू शंकर का धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar's strike ended late night on SDM's assurance
हसनपुर। शनिवार की देर रात एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू शंकर का बेमियादी धरना समाप्त हो गया। रात करीब दस बजे धरने पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई व एक्सईएन किसानों से नोकझोंक हो गई। हंगामा हो गया। मामला थाने पहुंच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के समझाने पर धरना समाप्त हो गया। उधर, जेई ने किसानों पर धक्का मुक्की करने व झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू शंकर का बेमियादी धरना एसडीएम कार्यालय पर शुरू किया गया था। जिसमें किसानों की मांग थी कि नवनिर्मित तहसील भवन में तससील का संचालन शुरू कराया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की जा रही बिजली के बिलों में गड़बड़ी पर रोक लगाई जाए। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। देर रात किसानों के धरने पर बिजली जेई पहुंच गए। यहां किसानों की जेई से नोकझोक हो गई। बाद में मामला थाने पहुंच गया। एसडीएम के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और धरना भी समाप्त हुआ। इसके बाद जेई आशीष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ किसानों पर धक्कामुक्की करने व गलत कार्य कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा री है।
विज्ञापन

किसानो नें कोतवाली में दिया धरना, हंगामा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में किसानों की समस्याओं को लेकर पहुंचे। लेकिन इस दौरान समाधान दिवस में कोई अधिकारी नहीं मिलने से नाराज होकर किसान थाने में ही धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर से भी नोकझोंक हुई। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। बेसहारा पशुओं से पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। कहा कि किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। बाद में पुलिस के समझाने पर किसान शांत हो गए। यहां ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह, सीता आर्य, शीशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed