फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu said, fraud is happening in paddy purchase

Amroha News: भाकियू बोली, धान खरीद में हो रहा फर्जीवाड़ा

Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu said, fraud is happening in paddy purchase
शाहबाद तहसील में धान खरीद में फर्जीवाड़े और समस्याओं को लेकर भाकियू के धरना प्रदर्शन में बोलते
शाहबाद (रामपुर)।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में फर्जीवाड़े समेत किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि तहसीलदार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने धान माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिलासपुर और शाहबाद तहसील में आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और प्रदेश सचिव दरियाव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। धान खरीद में फर्जीवाड़े समेत कई समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। हसीब अहमद ने कहा कि तहसीलदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। बिलासपुर, शाहबाद, और स्वार की धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। चेतावनी दी कि फर्जीवाड़े की जांच कर माफिया पर कार्रवाई नहीं की तो हर तहसील में आंदोलन होगा। प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव ने 24 मार्च को बिलासपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की भी अपील की। पंचायत में मो. तालिब, प्रदेश सचिव दरियाव सिंह, राहत खान, प्रमोद कुमार यादव, अशोक कुमार, डॉ. पप्पू सिंह यादव, डॉ. फूल सिंह, गणेश पांडेय, लखविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed