फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu's Panchayat tomorrow at Joya Toll Plaza

किसानों की पंचायत में पहुंचे अधिकारी, वरना जाम कर देंगे हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's Panchayat tomorrow at Joya Toll Plaza
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में 33वें दिन भी किसानों का टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन भी किया। साथ ही किसानों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर भी आवाज बुलंद की। वहीं, भाकियू की जिला स्तरीय पंचायत बुधवार को होगी। इसमें स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू के प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जोया टोल प्लाजा पर तमाम किसान डटे रहे। आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा पिछले सात महीने से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हैं। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार अनसुना कर रही है। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए। किसानों ने गन्ना भुगतान, किसान सम्मान निधि, बिजली समस्याओं को दूर किए जाने की मांग की। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभी ने डीएम बीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों ने कहा कि 30 जून को बारह बजे से टोल प्लाजा पर किसानों की जिला स्तरीय पंचायत होगी। इसमें जिला गन्ना अधिकारी, एसई बिजली, जिला चकबंदी अधिकारी के नहीं आने पर किसान हाईवे जाम कर देंगे। इस दौरान जयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, उम्मेद सिंह, सीता आर्य, मनोज कुमार, राम सिंह, देवराज सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, काले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed