फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu officials sit on dharna in water filled road

Amroha News: सड़क पर भरे पानी में धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी

Fri, 01 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu officials sit on dharna in water filled road
सांथलपुर गांव में रास्ते में भरे पानी में धरने पर बैठे भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : संगठन
ढबारसी (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को गांव सांथलपुर में सड़क पर भरे पानी में धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब चार वर्षों से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव में बैंक के पास से गुजरते हुए भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने देखा कि ग्रामीण जलभराव से परेशान हैं। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि यह समस्या पिछले चार वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इस पर डॉ. दिग्विजय भाटी ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जलभराव के बीच ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि चार साल से एक मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर एक बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन सागर, कुलदीप सम्राट, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. ब्रह्मपाल सिंह, सुनील कुमार, इंद्रजीत, गुड्डू कुमार, आकाश कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed