{"_id":"668dd9b533e3ab18c00fcf75","slug":"bhakiyu-leader-died-in-a-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-121740-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू नेता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू नेता की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला सचिव राकेश कुमार गिल (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक भाकियू नेता राकेश कुमार गिल रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चोटीपुरा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को राकेश कुमार गिल किसी काम से अमरोहा तहसील गए थे। जिसके बाद देर शाम घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बागड़पुर गांव के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार गिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल राकेश कुमार गिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।