फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu jammed the Atarasi road due to demands

मांगों को लेकर अतरासी मार्ग पर भाकियू ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu jammed the Atarasi road due to demands
हसनपुर में अतरासी मार्ग पर जाम लगाए बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HASANPUR
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अतरासी मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि दि किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा गन्ना खराब बताकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ना लदी ट्रॉलियों को वापस किया जा रहा है। साथ ही गन्ना भुगतान में देरी की जा रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने चीनी मिल के जीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी समिति में भाकियू की पंचायत शुरू हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों के गन्ने को खराब बताया जा रहा है। अधिकांश खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। किसान चीनी मिल के जीएम को मौके पर बुलाने की मांग अड़ गए। किसानों ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कई गांवों में चरागाह की भूमि पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है। बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। जीएम के मौके पर नहीं पहुंचे से गुस्साए किसानों ने करीब सवा दो बजे अतरासी हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीसीओ (चीफ केन ऑफिसर) आकाश तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीता आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान, कृपाल सिंह, आशादेवी, रामपाल सिंह, गंगाराम सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा। दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत शुक्रवार को ब्लाक परिसर में की गई। इसमें उपस्थित किसान नेताओं ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाया और कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की आड़ में बैंकाें द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। साथ ही किसान नेताओं ने किसानों का शोषण बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

भाकियू की तहसील इकाई की तरफ से शुक्रवार को मंडी धनौरा ब्लॉक के परिसर में पंचायत आयोजित हुई। इसमें संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कुछ बैंकों का नाम लेकर उन पर केसीसी की आड़ में किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इसके अलावा छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की। चकबंदी विभाग और तहसील के लेखपालों पर भी किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बिजलीघरों के ओवरलोड होने की शिकायत की गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकारी अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बचन सिंह, सतवीर सिंह, जमील अहमद, कश्मीर सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed