{"_id":"64fb7afe7f2731c575057f05","slug":"better-not-to-leave-for-delhi-ghaziabad-police-will-stop-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-4380-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली के लिए न निकलें तो बेहतर, रोकेगी गाजियाबाद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली के लिए न निकलें तो बेहतर, रोकेगी गाजियाबाद पुलिस
विज्ञापन
अमरोहा। आज से दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। जिसमें कई देशों के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली बंद रहेगी। वहां सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों व स्कूल कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई हैं। इसलिए दिल्ली जाने के लिए घर से न निकलें। वरना डासना ईस्टर्न पेरीफेरल व डासना इंटरसेक्शन से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
केवल इमरजेंसी कार्य से ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की गाइडलाइन जारी होने के बाद अमरोहा पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से दो दिन तक दिल्ली नहीं जाने की अपील की है।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अमरोहा की तरफ से दिल्ली को जाने वाले सभी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। सभी वाहनों को गाजियाबाद पुलिस द्वारा रोका जाएगा। किसी भी तरह के भारी ट्रक, कंटेनर और कार, बाइक समेत हल्के वाहन अनिवार्य रूप से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, खजूरी पुस्ता मार्ग से सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध कर दिया है। केवल डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जा सकेंगे। ऐसी स्थिति में तीन दिन दिल्ली की तरफ जाना उचित नहीं है। केवल आवश्यक वस्तु जैसे दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा से जुड़े लोगों को ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। इसलिए अपील है कि दो दिन तक दिल्ली न जाएं।
विज्ञापन
-- -- -