फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Being patient, many crises avert: Baba Phulsande

धैर्यवान होने से बहुत से संकट टल जाते हैं : बाबा फुलसंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Being patient, many crises avert: Baba Phulsande
कैलसा। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे ने कहा कि मनुष्य के धैर्यवान होने से बहुत से संकट व आपदा टल जाती हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर कला में सत्संग में बाबा ने कहा कि चित्त सदा चंचल है। इसमें बहुत से विकार आते रहते हैं। इसमें ज्ञान क्षण भर को ठहरता है। इसमें ज्ञान ज्योति को रोक कर रखना कठिन है और इसका निवारण करना भी दुष्कर है। जिसका मन अस्थिर है जो धर्म आचरण को नहीं जानता, जिसकी श्रद्धा अस्थिर है उसकी बुद्धि भी पूर्ण नहीं हो सकती। अगर वह धैर्य रखें तो बहुत से संकट और आपदा टल जाती हैं। जो चरित्रवान और अधिक विनम्र तथा अधिक धर्म आचरण करने वाला अपने को शिक्षित करने वाला पुरुष है इस पृथ्वी पर शांत आत्मा होकर विचरता है। देवगण उसकी मित्रता को चाहते हैं। ईश्वर के वचन को आचरण में नहीं ढाला जाता तो वह सुगंधित फूल के समान है। इस दौरान दुष्यंत कुमार, लोकेन्द्र सिंह, पुनीत कुमार, अरविन्द चौधरी, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed