फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Ed entrance exam: Static magistrates will be posted at every center

बीएड प्रवेश परीक्षा : हर केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 26 May 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 26 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Static magistrates will be posted at every center
अमरोहा। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में पांच केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित होने वाली यह परीक्षा एक जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जेएसएच डिग्री कॉलेज का ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, जेएसएस इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। पांचों केंद्रों पर 2268 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है। इसके लिए अलावा केंद्र प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम को लगाया गया है। इसके साथ ही पांचों केंद्रों के लिए दो सचल दल भी लगाए गए हैं। परीक्षा के नोडल महाविद्यालय रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटूथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed