फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Be careful while using geyser in the bathroom, many people have lost their lives in the past.

Amroha News: बाथरूम में गीजर के इस्तेमाल में बरतें सावधानी, पहले भी जा चुकी कई लोगों की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Be careful while using geyser in the bathroom, many people have lost their lives in the past.
हसनपुर। सर्दी के दिनों में गीजर के इस्तेमाल को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना जानलेवा साबित हो सकता है। पिछले सालों में अमरोहा शहर में ही गीजर के इस्तेमाल के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को गीजर की वजह से शिक्षिका शिवांशी चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे दिन दिन पूर्व मंगलवार को गीजर के कारण बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी से अमरोहा में कारोबारी मोहम्मद नूर जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। इससे पूर्व 16 दिसंबर 2021 को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई में रहने वाले शिक्षक फैज-उर-रहमान की भी इसी तरह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर के जरिए गैस गीजर में पानी गर्म किया जाता है। एलपीजी में ब्यूटेन व प्रोपेन गैस होती है, जो जलने के बाद कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा करती है। छोटी जगह में जब गैस गीजर चलता है तो वहां कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है और ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। बाथरूम में वेंटिलेशन बना रहने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगवाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाथरूम में कतई न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
इन पांच बिंदुओं का रखें ध्यान

नहाते समय गीजर ऑन रखना सबसे खतरनाक गलती
-बहुत से लोग नहाते समय गीजर चालू रखते हैं, जबकि यह सबसे बड़ी भूल है। इससे बिजली का उतार-चढ़ाव होने पर करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ओवरहीटिंग से पाइप फटने की आशंका होती और टैंक प्रेशर बढ़कर ब्लास्ट तक हो सकता है। इसलिए नहाने से पहले गीजर बंद कर दें। यह एक सबसे सुरक्षित तरीका है।
-----

सस्ता गीजर, रिस्क बड़ा
सस्ती कीमत लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन ये गीजर सुरक्षा फीचर्स से समझौता करते हैं। इसमें प्रेशर रिलीज वाल्व ठीक से काम नहीं करता और थर्मोस्टेट फेल हो सकता है। हीटिंग एलीमेंट जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का गीजर ही चुनें।

--------
45–50 डिग्री के बीच रखें तापमान
सीएचसी हसनपुर के चिकित्साधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ लोग गीजर का तापमान 70–80 डिग्री तक सेट कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक नल से बेहद गर्म पानी आ सकता है और बर्न इंजरी के जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए गीजर का तापमान 45–50 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखें।

---------
प्रशिक्षित टेक्नीशियन से ही करवाएं इंस्टॉलेशन
गीजर का वजन पानी भरते समय 25–30 किलो तक हो जाता है। अगर इंस्टॉलेशन गलत है, जो यह दीवार से अलग गिर सकता है। कभी-कभी इसका कारण वेंटिलेशन न होना या गीजर का किसी कमजोर दीवार पर लगा होना भी हो सकता है। इसलिए इंस्टॉलेशन केवल प्रशिक्षित टेक्नीशियन से ही करवाएं।
--------
समय-समय पर सर्विसिंग जरूरी
गीजर के टैंक में मिनरल डिपॉजिट जमा होते हैं। ये टैंक की लाइफ घटाने का काम करते हैं और ओवरहीटिंग का कारण बनते हैं। इसलिए सर्दियों में गीजर का उपयोग करने से पहले एक बार इसकी सर्विसिंग जरूर करवाएं।
------
वेंटिलेशन की कमी से जहरीली गैस का खतरा
-कभी-कभी अचानक से गीजर धुआं, बदबू या पानी टपकने की शिकायत हो जाती है। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं। कभी भी ऐसी स्थिति आने पर सबसे पहले मुख्य पावर स्विच बंद करें। फिर पानी की सप्लाई राेकें और तुरंत टेक्नीशियन का बुलाएं। गैस गीजर में वेंटिलेशन की कमी कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस का खतरा बढ़ाती है।
--------------------
ऐसे करें बचाव
- कुछ सावधानियां बरतने से करीब 95 प्रतिशत हादसों को रोका जा सकता है। बाथरूम में वेंटिलेशन बना रहे इसलिए एग्जॉस्ट फैन लगवाएं। नहाते समय एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं।

- गीजर को लगातार लंबे समय तक चालू न रखें, बल्कि काम हो जाने के बाद बंद कर दें।

- गीजर की लौ हमेशा नीली होनी चाहिए। पीली लौ का मतलब है गैस ठीक से नहीं जल रही और जहरीली गैस बन रही है। घर में गैस गीजर लगा है तो कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर जरूर लगवाना चाहिए। यह जहरीली गैस का स्तर बढ़ते ही अलार्म बजा देता है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed