फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BDO and employees were accused of corruption, the head created a ruckus in the block

बीडीओ व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, ब्लॉक में प्रधान ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
BDO and employees were accused of corruption, the head created a ruckus in the block
विकास कार्यों की फाइल पास कराने के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने ब्लॉक में जमकर हंगामा किया। ब्लॉक कर्मचारियों पर विकास कार्यों की फाइलें फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथियाखेड़ा मंगरौली के प्रधान जसवीर सिंह सोमवार को ब्लॉक में मनरेगा से संबंधित कार्यों की फाइल पास कराने के लिए ब्लॉक में पहुंचे थे। यहां खंड विकास अधिकारी मौजूद नहीं मिले। प्रधान ने बीडीओ से दूरभाष पर वार्ता की। ग्राम प्रधान का कहना है कि बीडीओ ने बाबू से मिलने के लिए कहा। बाबू ने दूसरे व्यक्ति से मिलने के लिए कहा। इसी तरह से कई बार चक्कर लगवाए गए। इधर से उधर फाइल को भेजते रहे। पूरा दिन निकल गया। आरोप है कि ब्लाक कर्मचारियों ने फाइल को फेंक दिया। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने ब्लॉक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर अन्य प्रधान भी पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्राम प्रधान जसवीर सिंह का कहना है कि ब्लॉक में प्रधानों से खुलेआम 7% का कमीशन लिया जा रहा है। जो कमीशन नहीं देता उसके विकास कार्यों की फाइलों को पास नहीं किया जाता। ईमानदारी से काम नहीं करने दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि कमीशन नहीं देने पर विकास कार्यों की फाइलों को फेंक दिया गया। कहा कि यदि जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बीडीओ कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के जो आरोप प्रधान द्वारा लगाए गए हैं। वह निराधार हैं। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। प्रधान ने खुद ही अपनी फाइल फेंक दी। मैं मौके पर मौजूद नहीं था। मामले की जांच की जाएगी।.... रोहिताश कुमार, खंड विकास अधिकारी हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed