फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bathinf on the bank of ganga

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य लाभ

Tue, 01 May 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला/रुखालू। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला/रुखालू।  Updated Tue, 01 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
bathinf on the bank of ganga
ब्रजघाट में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
 बुद्घ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार रात्रि 12 बजे के बाद से ही स्नान के लिए श्रद्घालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ब्रह्ममुहूर्त के साथ गंगा में स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान और दान आदि कर पुण्य लाभ कमाया। घाट पर भंडारों और यज्ञ का आयोजन किया गया। स्नान के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग तीन घंटे तक जाम की गिरफ्त में रहा। दिनभर रेंग-रेंगकर ट्रैफिक चलता रहा। बुद्घ पूर्णिमा स्नान के दौरान जहां श्रद्घालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग गंगा पुल पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से यातायात बाधित रहा।  
विज्ञापन

  सोमवार को बुद्घ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा का तटसुबह चार बजे तक श्रद्घालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। गंगा मैया के जयकारों के साथ ब्रह्म मुहूर्त के साथ श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई। इसके बाद अन्न, वस्त्र एवं धन दान कर लाभ पुण्य कमाने का सिलसिला शुरू हुआ। बुद्ध पूर्णिमा पर करीब एक लाख श्रद्घालुओं ने ब्रजघाट गंगा में स्नान किया। गंगा में स्नान के दौरान श्रद्धालुुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। तिगरी धाम पर भी श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। देर शाम तक स्नान का सिलसिला जारी रहा।             
विज्ञापन

  सुबह चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। सुबह करीब छह बजते ही श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराने की कोशिश की। एक तरफ के ट्रैफिक को रोककर दूसरी ओर के वाहन निकाले गए। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि ब्रजघाट गंगा पुल पर गढ़ पुलिस की लापरवाही के चलते दूसरी तरफ डग्गामार वाहन खड़े हो पाते हैं। लेकिन हम अपनी साइड डग्गामार वाहनों को खड़े नहीं होने देते। जाम की वजह से हाईवे पर सफर करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed