{"_id":"5e346d518ebc3e7d663b1c02","slug":"bank-jpnagar-news-mbd3382772169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल, 50 करोड़ कारोबार प्रभावित, ग्रहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल, 50 करोड़ कारोबार प्रभावित, ग्रहक परेशान
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की बैंक शाखाओं में शुक्रवार को हड़ताल रही। इसके चलते लेनदेन नहीं हो सका। इसके अलावा चेक की क्लियरिंग भी बाधित रही। बैंक कर्मियों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। हड़ताल के चलते 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले दिन एटीएम में कैश रहा। अब बैंक शाखाएं तीन फरवरी को खुलेंगी।
बैंक अफसरों और कर्मचारियों के देशव्यापी संगठन मांगों को लेकर सरकार पर कई बार दबाव बना चुका है, लेकिन केंद्र सरकार मांगों पर पहल नहीं कर रही है। इसके चलते विभिन्न बैंक संगठनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल करने का एलान किया। शुक्रवार को हड़ताल का पहला दिन रहा। बैंक की शाखाओं के चैनल बंद और शटर डाउन रहे। सिंडिकेट समेत अन्य बैंक शाखाओं के कर्मचारियों और उससे जुड़े लोग आजाद रोड स्थित बैंक के बाहर जुटे। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के खिलाफ है। इसे वापस लिया जाएं। इसके अलावा उन्होंने वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की। जोया रोड स्थित पीएनबी का एटीएम खुला रहा। बैंक ग्राहकों को कैश मिला। इसके अलावा अतरासी रोड और बड़ा बाजार इलाके में भी एटीएम में कैश उपलब्ध रहा।
हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंकों के शटर डाउन रहे। अब तीन फरवरी से बैंक की शाखाएं खुलेंगी। प्रशांत कुमार, एलडीएम।