फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bad weather again, hailstorm accompanied by rain in Gajraula-Hasanpur area

Amroha News: फिर बिगड़ा मौसम, गजरौला-हसनपुर क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bad weather again, hailstorm accompanied by rain in Gajraula-Hasanpur area
अमरोहा। मार्च के बाद एक बार फिर शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। हसनपुर-गजरौला क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जबकि धनौरा में हल्की बूंदाबांदी हुई वही अमरोहा में मौसम साफ रहा। आसपास हुई ओलावृष्टि के चलते ठंडी हवाओं ने गर्मी को राहत दी। कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले भर में ओवरऑल सात एमएम बारिश हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आम की फसल में नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पकने के बाद कटाई चल रही है। अधिकांश खेतों में गेहूं कटा पड़ा है। जबकि किसान गेहूं की गहाई कराने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को फिर बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। खेतों में गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई तो वही कटी हुई फसल भीगने के कारण गहाई नहीं हो सकी। अब खेत की नमी खत्म होने पर गेहूं की कटाई हो सकेगी तो वही कटी हुई फसल सूखने के बाद निकासी हो सकेगी। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मायूस हो गए। किसानों ने गेहूं की फसल में भारी नुकसान होने का दावा किया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार की दोपहर बाद अतरासी से गजरौला क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। जबकि हसनपुर क्षेत्र में भी बारिश हुई है। दोनों क्षेत्रों में जगह-जगह ओलावृष्टि भी हुई है। मंडी धनौरा में हल्की बूंदाबांदी हुई। अमरोहा क्षेत्र में रात तक बारिश नहीं हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में ओवरऑल सात एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इस समय फसलों को कोई नुकसान नहीं है। गेहूं की कटाई और गहराई में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। बारिश और ऑलावृष्टि के बाद भी तापमान में गिरावट तर्ज नहीं की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। शनिवार को तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी भी अधिक पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed