फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Azadar wept bitterly on the martyrdom of Maula Ali

मौला अली की शहादत पर जार-जार रोये अजादार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Azadar wept bitterly on the martyrdom of Maula Ali
अमरोहा में हजरत अली की यौमे शहादत पर बरामद ताबूत में शामिल अजादार। - फोटो : JPNAGAR
दामाद-ए-रसूल हजरत अली की यौम-ए-शहादत पर शहर में कई मोहल्लों में शबीहे ताबूत बरामद किए गए। मजलिसों का दौर चला। जिसमें हजरत अली की शहादत का जिक्र किया गया। मोहल्ला शफातपोता में मौलाए कायनात, अमीरूल मोमिनीन हजरत अली की शहादत पर मजलिस आयोजित हुई। जिसकी सोजख्वानी मुदिस्सर अली खां और हमनवां ने की। इस दौरान मौलाना उरूज ने कहा कि मौला अली ने अपनी पूरी जिंदगी को इस्लाम पर कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन

मजलिस के बाद हजरत इमाम अली का ताबूत का जुलूस बरामद किया गया। मौलाना डॉ. मोहम्मद सियादत नकवी, मौलाना डॉ. एहसन अख्तर, मौलाना वसीम, जावेद हैदर, खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ. चंदन नकवी आदि रहे। मोहल्ला लकड़ा स्थित मस्जिद मोहम्मद अब्दाल से हजरत अली की यौम-ए-शहादत पर शबीहे ताबूत बरामद किया गया। जुलूस में शामिल लोग मातम बरपा करते हुए चल रहे थे। इसके बाद मजलिस आयोजित हुई। जिसमें सोजख्वानी अफजाल हैदर और हमनवां ने की। मौलाना कामरान हैदर ने कहा कि हजरत अली ने अगर जंग के मैदान में बहादुरी के जौहर दिखाए तो वहीं तस्वीर का दूसरा रुख यह है कि आप बेहद नरम और दरियादिल थे। इस दौरान अब्बास हैदर, काजिम अब्बास, ग़ुफरान मेहदी आशिक अब्बास, नदीम रजा, सईद रजा, हकीम सैय्यद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला मजापोता स्थित अजाखाना मैमूना खातून में मौला अली की शहादत पर मजलिस हुई। यहां मौलाना डॉ. सैयद मोहम्मद सियादत नकवी ने कहा कि रसूले खुदा ने फरमाया जिसका मैं मौला, उसका अली मौला। इसके बाद अजाखाना मुसम्मात छज्जी में एक शबीहे ताबूत बरामद हुआ। मोहल्ला मंडी चौब की मस्जिद में सोजख्वानी तबारक अली और हमनवां ने की। यहां मौलाना कौसर अब्बास ने कहा की अल्लाह ने खुद कुराने पाक में उनकी तारीफ की तो वहीं नबी-ए-करीम ने कई हदीस में उनका जिक्र किया है। इस दौरान अजादारों ने ताबूत-ए-इमाम अली की जियारत कर मातम किया। मोहल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिशमंदान स्थित मस्जिद काजी सैयद मोहम्मद फैयाज में मजलिस को खिताब किया। मजलिस के बाद अंजुमन-ए-इमामिया के संचालन में निकला ताबूत का जुलूस अजाखाना वजीर उन निसा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष नईम रजा, सिकंदर रजा, मोहम्मद तकी, हादी रजा, डा. शहजाद, समर रजा, इब्ने हसन, मौलना रजा अली रजन आदि रहे। अंजुमन तहाफ्फुजे अजादारी के कार्यवाहक अध्यक्ष हसन शुजा, कार्यवाहक जनरल सेक्रेट्री जिया एजाज, अंजुमन रजाकाराने हुसैनी के काइद गुलाम सज्जाद और जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी ने पुलिस प्रशासनिक और अन्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed