फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   awerness must to girls

बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के लिए जागरुक करें, हौसला को बढ़ाए:डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
awerness must to girls
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके लिए संजीदगी से काम करने की जरूरत है। लड़कियों को जागरूक करें। उन्हें खेलकूद, पेंटिंग, स्लोगन और चित्रकला की प्रतियोगिता कराएं। नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन कराएं। उन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन

वह शनिवार को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार कर ले। दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित भी की जाए। महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया जाए। सभी विभाग सामंजस्य बनाकर महिला, छात्रा और बेटियों को जागरूक करें। इसके लिए रोजाना के कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार कर लें। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करें। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कामों को देंखें। इसमें भी काम करने वाली महिलाओं के हौसले को बढ़ाएं। एसपी सुनीति ने कहा कि महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। संबंधित विभागों के अफसरों को शामिल किया जाए। प्रत्येक सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित करें। गांव स्तर पर कार्यक्रम कराएं। पुलिस विभाग की टीम भी महिला शक्ति को बढ़ाने के लिए काम करेगी। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed