फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aunt arrested for raping brother-in-law's daughter

Amroha News: देवर की बेटी से दुष्कर्म कराने की आरोपी चाची गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aunt arrested for raping brother-in-law's daughter
रजबपुर। थानाक्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रही आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में युवती ने अपनी चाची पर साजिश के तहत भतीजे को घर बुलाकर दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

घटना तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी चाची ने अपने भतीजे को घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अगले ही दिन दबिश देकर संभल निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी चाची लगातार फरार चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed