{"_id":"65472f31d064ad3c640fcf03","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-students-will-fulfill-their-future-dreams-amazing-enthusiasm-seen-in-amroha-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: भविष्य के सपनों को पूरा करेंगे विद्यार्थी, अमरोहा में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: भविष्य के सपनों को पूरा करेंगे विद्यार्थी, अमरोहा में दिखा गजब का उत्साह
Sun, 05 Nov 2023 11:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:30 AM IST
सार
अमरोहा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित की जा रही है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। छात्रों ने उत्साह के साथ पेपर दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में परीक्षा स्थल पर पहुंचे छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निधारित समय पर शुरू हो गई। इसमें भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। परीक्षा देने के लिए चयनित केंद पर छात्र-छात्राएं अभिभावकों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा पांच नवंबर को 38 शहरों के 45 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 38 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे।
अमरोहा में परीक्षा केंद्र हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 29 अक्तूबर, को 37 शहरों के 37 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए हैं।

इन केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
गोरखपुर (दो पालियों में), मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फरीदाबाद, वाराणसी, बलिया, राबर्ट्सगंज(दो पालियों में), देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ(दो पालियों में), फैजाबाद (दो पालियों में), सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज(दो पालियों में), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल)।महत्वपूर्ण जानकारी
- एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, नीला या काला डॉट
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।