फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to spoil the atmosphere by setting fire to the shrine, case registered

धर्मस्थल में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere by setting fire to the shrine, case registered
देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय में असामाजिक तत्वों ने धर्मस्थल में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सात धार्मिक किताबों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना से एक वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात संभाले। एएसपी और सीओ सिटी ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक कांकर सराय गांव में एक वर्ग का वर्षों पुराना धार्मिक स्थल है। रविवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर आग लगा दी। सात धार्मिक किताबों को भी जला दिया गया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के रहने वाला एक ग्रामीण धर्मस्थल की साफ-सफाई करने पहुंचा। उसने धर्मस्थल के भीतर सभी सामान जला हुआ देखा। धार्मिक किताबें भी जली हुई मिलीं। जानकारी मिलने पर कांकर सराय समेत आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। धार्मिक स्थल में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सिटी विजय कुमार राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अमरोहा देहात थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर, नौगांवा, सादात और डिडौली थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। आक्रोशित लोगों को पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर शांत किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जुटाए। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल धर्मस्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed