फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to rape woman, husband attacked with an axe

Amroha News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति पर कुल्हाड़ी से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape woman, husband attacked with an axe
रजबपुर। खेत पर घास काट रही महिला के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार को किसान की पत्नी खेत पर घास काट रही थी। तभी आरोपी रिंकू अपने अन्य दो साथियों के साथ आ गया और छेड़खानी करने लगे। तीनों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर गांव का ही युवक मौके पर आ गया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी रिंकू और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed