फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to capture enemy property failed

शत्रु संपत्ति पर कब्जे का प्रयास विफल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture enemy property failed
शत्रु संपत्ति पर कब्जे की भनक लगते ही तहसीलदार भगत सिंह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण रुकवा दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा से कब्जे का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े सात बजे अमरोहा-नूरपुर रोड पर नई बस्ती में शत्रु संपत्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने कब्जे का प्रयास करते हुए नींव का काम शुरू करा दिया। मामले की भनक लगते ही तहसीलदार भगत सिंह लेखपाल चतरू सिंह, चंद्रपाल सिंह, विक्रम सिंह त्यागी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर कब्जे का प्रयास करने वाले मौके पर समान छोड़कर फरार हो गए। तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से शत्रु संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि नई बस्ती में गाटा संख्या 470/1 लगभग 400 वर्ग मीटर जमीन शत्रु संपत्ति है। इस पर किसी भी प्रकार कब्जे का प्रयास गैर कानूनी है। मामले की जांच की जा रही है। कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed