{"_id":"57ead6264f1c1b906c576633","slug":"ataichi-chor-break-up-chuchaila-kala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल चुराने वाला निकला अटैची चोर तलाक की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल चुराने वाला निकला अटैची चोर तलाक की नौबत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा में एक मिस्ड काल से दोनों की दोस्ती हुई। फिर युवती ने घर वालों की मर्जी के बिना भागकर युवक से लव मैरिज की ली। लेकिन जब पता चला कि युवक का कोई कारोबार नहीं बल्कि अटैची चोर है तो पत्नी बनी प्रेमिका का दिल टूट गया। उसने अलग होने का प्रयास किया तो प्रेमी पति उस पर हावी होने लगा। उसने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी से पति बने युवक से सुरक्षा की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को उसके मायके भेज दिया है।
चुचैला कलां के एक युवक की जनपद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से मिस काल के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक अपनी वास्तविकता छिपाकर उसे सब्जबाग दिखाने शुरू कर दिए। दोनों की जाति अलग अलग होने के बावजूद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवक उसे अपने गांव चुचैला कलां ले आया। दूसरी ओर युवती के मायके वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों पर दबाव बनाया तो प्रेमी युगल हाईकोर्ट से सुरक्षा का आदेेश दिखा दिया।
कुछ समय बाद युवती को युवक की वास्तविकता की जानकारी हुई तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। युवक अंगूठा छाप था और उसके पास कोई रोजगार नहीं था। युवती का जिंदगी की हकीकत से सामना हुआ तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रेमी से पति बने युवक ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर युवक से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने उसे उसके मायके भेज दिया है।
विज्ञापन
थाने के दरोगा सोलंकी ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वह अटैची चोर है। गोवा राज्य में उसके खिलाफ मामला दर्ज है।