{"_id":"6215478f2869a026247e5bb5","slug":"at-least-two-infected-were-found-for-the-first-time-in-this-wave-jpnagar-news-mbd419661243","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस लहर में पहली बार सबसे कम दो संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस लहर में पहली बार सबसे कम दो संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लहर में पहली बार मंगलवार को सबसे कम कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले। इसके साथ ही अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2886 हो गई है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 170 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। जिसमें केवल दो लोग पॉजिटिव मिले। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2886 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 862 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 340 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 521 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि एक लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32 रह गई है।
टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें सोमवार को 134 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कालेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 1858 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 1712 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 3707 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 137 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।