{"_id":"67685d90e03f68e1a2031e24","slug":"as-soon-as-the-exam-was-over-the-traffic-system-got-derailed-people-struggled-with-traffic-jams-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131241-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परीक्षा छूटते ही बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परीक्षा छूटते ही बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, जाम से जूझे लोग
Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली छूटते ही वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। टीपी नगर चौराहा से बिजनौर रोड, जोया पुल समेत सभी मार्गों पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। पैदल निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे रेंग-रेंग कर वाहन गुजरे। चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जिले में 16 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र अमरोहा शहर में थे। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था। दिनभर तो यातायात व्यवस्था शहर में बेहतर रही। लेकिन, शाम को 4:30 बजे परीक्षा की दूसरी पाली छूटते ही टीपी नगर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। चारों तरफ से आने वाले वाहन चौराहे पर फंस गए। इसके बाद जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, बिजनौर रोड और नानक चंद रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
इस दौरान करीब ढाई घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। शहर में करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे जाम से हर कोई परेशान हो गया। वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात और सिविल पुलिस ने जाम को खुलवाकर वाहनों को निकाला। इससे पहले जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।