{"_id":"6b05f6299c7fb15c1d0e90d0","slug":"aryans-defeated-millennium-world-sports-by-three-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178593-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आर्यंस ने मिलेनियम वर्ल्ड स्पोर्ट्स को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आर्यंस ने मिलेनियम वर्ल्ड स्पोर्ट्स को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने मिलेनियम वर्ल्ड स्पोर्ट्स को तीन विकेट से हरा दिया। मिलेनियम के इंसाफ अली ने 35 गेंदों में 18 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिल सिंह और मो. उस्मान ने आर्यंस की जीत की नींव रखी।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिलेनियम वर्ल्ड स्पोर्ट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 15 रन के स्कोर पर अपने दोनों शुरुआती विकेट गंवा दिए। इसके बाद अली जव्वाद ने 41 और बिलाल अजहरी ने 36 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, 99 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे मुश्किल समय में इंसाफ अली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 35 गेंदों में 18 छक्कों और एक चौके की मदद से 118 रन ठोक दिए। मोहम्मद फुरकान ने भी 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर टीम का स्कोर 28 ओवर में 270 रन तक पहुंचाया। द आर्यंस की ओर से मोहम्मद तबरेज ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहित जोशी और ईशा को दो-दो विकेट मिले।
271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान हर्ष गौतम आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साहिल सिंह और मोहम्मद उस्मान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। उस्मान ने 31 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, साहिल ने 52 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों के सहारे 95 रन की शानदार पारी खेली। वह शतक से महज पांच रन दूर रह गए।
विज्ञापन
इसके बाद चेतन सिंह ने 43 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला फिर रोमांचक हो गया, लेकिन वंश राज ने नाबाद 18 और मोहित जोशी ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। द आर्यंस ने 29.3 ओवर में सात विकेट खोकर 271 रन बना लिए और तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।