फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrest

कच्ची शराब बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, उपकरण बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
arrest
हसनपुर। अवैध शराब के साथ तीन लोगों अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गांव मनौटा निवासी आरोपी युवक के घर से शराब बनाने के उपकरण और चालीस लीटर शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि गांव मनौटा में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार रात को एक घर से आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर किया गया। उसके पास से शराब बनाने के उपकरण, चालीस लीटर तैयार शराब बरामद की गई। जबकि 120 लीटर लहन नष्ट कराया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि गुड्डू खुद शराब बनाकर अन्य लोगों को बेचता था। जो गांव में अलग-अलग स्थानों पर शराब बेचने का काम करते थे। अन्य लोगों की भी तलाश भी की जा रही है। इसके अलावा गांव लठीरा माफी निवासी प्रेम सिंह व विनय सिंह को तीस-तीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि लगातार क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed