फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Area Panchayat member shot dead in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या

Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat member shot dead in Hasanpur
हसनपुर (अमरोहा)। पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। सुरक्षा के लिहाज से चार थानों का फोर्स बुला लिया गया। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी सोहरका का गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी और दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार के शाम करीब पांच बजे सत्यपाल खड़गवंशी खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इस दौरान सतपाल जन्मदिन की पार्टी में गए थे। रात भर सतपाल खड़गवंशी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बृहस्पतिवार की तड़के मंदिर में उनके लापता होने की आवाज लगवाई। जिसके कुछ देर बाद ही ग्रामीण गांव से बाहर तालाब की तरफ पहुंचे तो वहां सतपाल खड़गवंशी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला। उनकी कनपटी से नीचे सटाकर गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

अंदाजा लगाया जा रहा है की आधी रात के समय उनकी हत्या की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सुरक्षा के लिहाज से गजरौला, सैदनगली समेत कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, एसपी कुंवर अनुपम के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने बारीकी से सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में गांव के ही रहने वाले राजेंद्र , सतपाल, खूब सिंह और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि मृतक सतपाल और आरोपी राजेंद्र के बीच पुराना विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर गांव के चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतपाल और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।-राजीव कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed