फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application for admission in Atal Residential School till 31st

Amroha News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 31 तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in Atal Residential School till 31st
अमरोहा। श्रम विभाग में पंजीकृत और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। मुरादाबाद मंडल में बिलारी तहसील के गांव पीपली में विद्यालय का संचालन हो रहा है। जहां मंडल के श्रमिकों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यंत सिंह के अनुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में 160 सीटों पर प्रवेश होना है। जिसमें 80 सीटों पर बालक व इतनी ही सीटों पर बालिकाओं के प्रवेश लिए जाने हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा नौ में कुल 66 सीटों पर प्रवेश होंगे। जिसमें 32 बालक व 34 बालिकाओं के प्रवेश होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त किये जाएंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु एक मई 2014 से पहले व 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होनी चाहिए। वहीं कक्षा नौ के लिए एक मई 2011 से पहले व 31 जुलाई 2013 के बाद का नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकतम तीन वर्ष की सदस्यता अवधि पूरी कर चुके एक परिवार से अधिकतम दो बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed