फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   anurag thakur's voilent statement

अनुराग ठाकुर के खिलाफ विवादित पोस्ट करने पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur's voilent statement
अमरोहा। भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करने पर नौगांवा सादात पुलिस ने भीम मीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी ने कराया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में राजनीतिक बहस नाम से एक वाट्सएप ग्रुप संचालित है। इस ग्रुप में तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग जुड़े हुए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को भीम मीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर सैफी ने ग्रुप पर भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर को लेकर एक विवादित वीडियो पोस्ट की है। अकबर सैफी से फोन कर वीडियो को हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसने वीडियो हटाने से मना कर दिया। उसने सांसद के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अकबर सैफी निवासी नौगांवा सादात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed