फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anti social elements pelted stones on Kanwariyas in Gajraula

कांवड़ियों पर हमला: गजरौला में असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, तीन शिवभक्त घायल

Mon, 01 Aug 2022 02:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Aug 2022 02:06 AM IST
सार

हसनपुर क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द, नगालिया मुंशी और सेमला गांव के करीब 50 से अधिक शिवभक्त ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान कावड़ियों के ऊपर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Anti social elements pelted stones on Kanwariyas in Gajraula
पथराव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ब्रजघाट कावड़ लेने जा रहे हसनपुर क्षेत्र के कांवड़ियों पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में तीन कांवड़िए घायल हो गए। जिससे नाराज शिव भक्तों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कांवड़ियों ने पुलिस चौकी के पास तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। सूचना मिलते ही हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आक्रोशित शिवभक्तों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। करीब आधे घंटे तक चौपला चौराहे पर हंगामे की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शिवभक्त ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। बवाल शांत होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11 बजे के बाद हसनपुर क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द, नगालिया मुंशी और सेमला गांव के करीब 50 से अधिक शिवभक्त ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। उनकी ट्रैक्टर ट्राली के साथ साथ डीजे भी चल रहा था। जैसे ही शिव भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्राली चौपला पुलिस चौकी के पास मोहल्ला सुल्तान नगर के सामने पहुंची। तभी अचानक कावड़ियों के ऊपर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर लगने से शिवभक्त योगेश, सुखदेव, सत्येंद्र चौधरी घायल हो गए। शिव भक्तों ने दूसरे वर्ग के लोगों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पथराव करने के शक में कांवड़ियों ने मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी फल के ठेला संचालक राहुल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आक्रोशित शिव भक्तों ने चौपला चौकी के पास हाईवे जाम कर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों ने पुलिस चौकी के पास पहुंचकर तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। 

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला और सीओ अरुण कुमार फोर्स साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में हसनपुर, बछरायूं, रजबपुर और मंडी धनौरा पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने गुस्साए कांवड़ियों को शांत करने के काफी प्रयास किये लेकिन वह नारेबाजी करते रहे।

सूचना मिलते ही हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित कावड़ियों को समझा कर शांत किया। पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुस्साए कावड़िए ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने घायल कांवरियों को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसडीएम सुधीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। 

कावड़ियों के साथ हुई घटना की जांच की जाएगी। घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती करवाया गया है। इसमें जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अरुण कुमार, सीओ, गजरौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed