फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   anti fungus injection not available

एंटी फंगल इजेक्शन नहीं मिला, अस्पताल ने डिस्चार्ज किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
anti fungus injection not available
मंडी धनौरा (अमरोहा)। जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे ब्लैक फंगस से पीड़ित व्यापारी के परिजन एंटी फंगल इंजेक्शन नहीं मिलने से परेशान हैं। व्यापारी के पुत्र ने सोशल मीडिया व ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व विश्व स्वास्थ्य संगठन से एंटी फंगल इंजेक्शन उपलब्ध करा कर अपने पिता की जान बचाने की गुहार लगाई है। व्यापारी की एक आंख की सर्जरी हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि निजी अस्पताल का प्रशासन व्यापारी को डिस्चार्ज करने पर तुला हुआ है। सरकार की ओर से व्यापारी के लिए एंटी फंगल इंजेक्शन एप्रूव हो चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी इंजेक्शन उसको नहीं लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर का एक व्यापारी कोरोना संक्रमित होने के बाद ब्लैक फंगस का शिकार हो गया था। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां जब स्थिति और बिगड़ गई तो अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने व्यापारी की जान बचाने के लिए एक आंख की सर्जरी कर दी। लेकिन संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को व्यापारी के पुत्र ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट करते हुए अपने पिता की जिंदगी बचाने के लिए एंटी फंगल इंजेक्शन उपलब्ध कराने की गुहार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व विश्व स्वास्थ्य संगठन से लगाई है। व्यापारी के पुत्र का कहना है कि उसके पिता के लिए एंटी फंगल इंजेक्शन के लिए सरकार से एप्रूवल मिल चुका है लेकिन 10 दिन बाद भी अभी तक इंजेेक्शन नहीं लगे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन व्यापारी को डिस्चार्ज करने पर तुला हुआ है। पुत्र के मुताबिक अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पास इंजेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed