फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another dengue patient found, number reaches 14

Amroha News: एक और डेंगू का मरीज मिला, संख्या पहुंची 14

Tue, 22 Oct 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Another dengue patient found, number reaches 14
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 32 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला। वहीं बुखार के छह मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इतना ही नहीं मलेरिया आशंकित 48 लोगों की जांच कराई गई। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से डॉक्टर के होश उड़े हैं। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 14 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सुबह सात बजे से ही मरीज पंजीयन कराने के लिए लाइन में लग गए। इसके अलावा डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सोमवार को ओपीडी में कुल 1345 मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक बुखार के मरीज थे। इस दौरान छह बुखार के मरीज ऐसे मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल, जनरल वार्ड में बुखार के 34 मरीज का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित छह मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें मलेशिया गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस दौरान मलेरिया आशंकित 48 लोगों की भी जांच कराई गई, जो सभी निगेटिव निकली। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसका स्वास्थ्य बेहतर है। मौसम में बदलाव में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं, खान-पान में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed