{"_id":"60abfe428ebc3e6c185a4651","slug":"another-black-fungus-in-gajraula-gajraula-news-mbd3900196113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में एक और ब्लैक फंगस की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में एक और ब्लैक फंगस की चपेट में
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लाक के गांव नगलियामेव में एक ग्रामीण की आंख में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज ले गए। ग्रामीण के पुत्र का कहना है कि जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता को ब्लैक फंगस की चपेट में बताया है।
नगलियामेव निवासी लोकेश सैनी ने बताया कि उनके पिता गोपाल सैनी (50) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। चार-पांच दिन पूर्व उन्होंने अपनी एक आंख में दर्द होने की बात कही। दर्द अधिक बढ़ने पर उन्हें गढ़मुक्तेश्वर में अपने रिश्तेदार चिकित्सक के पास ले गए। सोमवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और एक आंख का दर्द असहनीय होने लगा। इसके बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज ले जाया गया। लोकेश का कहना है कि वहां चिकित्सकों की टीम उन्हें ब्लैक फंगस की चपेट में बताया है। उनका मेरठ में ही उपचार चल रहा है। वहीं ब्लाक के गांव महेशरा निवासी युवक का भी वहीं उपचार चल रहा है। गजरौला क्षेत्र में ब्लैक फंगस का यह तीसरा मामला है। बीते मंगलवार को गांव बावनपुरामाफी निवासी जागेश देवी (52) की मुरादाबाद के एक निजी हास्पिटल में ब्लैक फंगस के चलते मौत हो गई थी।
गांव नगलियामेव में ब्लैक फंगस के मरीज की जानकारी नहीं है। यहां सीएचसी में इस तरह का कोई रोगी नहीं आया था। परिजन सीधे मेरठ ले गए होंगे। जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
डा.योगेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक