फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Annual procession held in Madrasa Misbah-ul-Zafar

मदरसा मिस्बाह उल जफर में आयोजित हुआ सालाना जलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Annual procession held in Madrasa Misbah-ul-Zafar
क्षेत्र के गांव ढक्का में मदरसा मिस्बाह उल जफर में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुई। बताया गया कि इस्लाम में महिलाओं को पर्दे रहना बताया गया है। महिलाओं को इस पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौलाना इस्लाम उल हक सीतापुर, हजरत मुफ्ती उस्मान साहब और दीगर उलमा इकराम ने परदे और हालाते हाजिरा के मुतल्लिक खिताब किया और उनको पर्दे में रहने की सलाह दी। जलसे की निजामत मदरसे के नायब मोहतमिम हजरत मुफ्ती मोहम्मद जुल्फिकार ने की। मौलाना सईद ,मौलाना इफ्तिखार, मौलाना सज्जाद आदि उलमाए इकराम ने अपने बयानात पेश किए। कहा कि अपने बच्चों को बेहतर तालीम दिलाएं। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बहुत जरूरी है। बच्चों पर ध्यान रखें। वह बुरी संगत में तो नहीं जा रहे। घर में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह अपने बच्चों एवं अपने शोहर का ध्यान रखें कि वह नशे की लत में तो नहीं जा रहे। इससे बचना चाहिए। यह इस्लाम में हराम है। अल्लाह ने कुरआन के अंदर नशे को हराम करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed