फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Announcement of road blockade on 11th if demands are not met

Amroha News: मांगें पूरी न होने पर 11 को सड़क जाम का एलान

Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Announcement of road blockade on 11th if demands are not met
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन करतार के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गन्ना मूल्य वृद्धि, क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया। नारेबाजी कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। साथ ही एलान किया कि 10 फरवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 11 फरवरी को को सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम द्वारा सड़कें तोड़ दी गई हैं, जो अभी तक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं। इन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल शुरू हुए करीब तीन माह हो गए है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है, जबकि किसानों का 70 प्रतिशत गन्ना मिल में पहुंच गया। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने मांग की कि गन्ना मूल्य जल्द घोषित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि 10 फरवरी तक समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो वह 11 फरवरी को रजबपुर में हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राहुल चाहल, जगदीश सिंह, जयसुखलाल, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रितिक, रिजवान, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article