फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Animal hospital built at a cost of fifty lakhs lost in the bushes

झाड़ियों में गुम हुआ पचास लाख की लागत से बना पशु अस्पताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Animal hospital built at a cost of fifty lakhs lost in the bushes
गजरौला के चकनवाला के पशु अस्पताल के अंदर उगी झाड़ी। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के गोद लिए गांव में पचास लाख रुपये की कीमत से डेढ़ दशक पूर्व बने पशु अस्पताल में घास और झाड़ झंखाड़ खड़े हैं। जिनको देख लग रहा है कि दशकों से इसकी साफ सफाई नहीं की गई है। अस्पताल को जाने वाले मार्ग में भी घास व झाड़ियां उग आई हैं। ग्रामीणों को अस्पताल का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। अब ग्रामीण इस अस्पताल में कूड़ा कचरा डालते हैं।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव चकनवाला में वर्ष-2005 में प्रदेश सरकार के तत्कालीन दुग्ध एवं पशुधन मंत्री चौधरी विरेंद्र सिंह ने पशु अस्पताल बनवाया। यहां पर एक कमरा व बरामदा, शौचालय और पशु गर्भाधान के लिए बने अड़गड़ा और चाहरदीवारी पर 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। तब क्षेत्र के लोगों को यह उम्मीद जगी थी कि पशुओं के बीमार हो जाने पर उनको दूर नहीं जाना या भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्नत नस्ल के सांड़ों की बीज मिलने पर यहां अच्छी नस्ल के पशु पाले जाएंगे तो दूध उत्पादन में भी वृद्घि होगी। जिससे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। 50 लाख रुपये खर्च कर बने अस्पताल में स्टाफ की तैनाती नहीं की गई। जिसके चलते बनने के साथ ही बुरे दिन शुरू हो गए। यहां पर घास और झाड़ झंखाड़ उग आए। जिन्होंने अस्पताल को ढक लिया है। झाड़ियों, भांग और घास को देख लगता है कि दशकों से इसकी साफ सफाई नहीं की गई। आस पास के ग्रामीण इस अस्पताल में कूड़ा कचरा डालते हें। अब पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर के जिलाध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों को अस्पताल के बहुरने की उम्मीद जगी है। महाश्य जयचंद सिंह, श्रीपाल सिंह, अनिल भाटी, गौतम सिंह नागर, सूबे सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में किसी की तैनाती की जाए, इसके लिए वह अधिकारियों के सैकड़ों चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद के गोद लेने पर भी नहीं बदले हालात
गजरौला। वर्ष-2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर स्थानीय लोक सभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने चकनवाला गांव को गोद लिया था। जिसके बाद गांव में सड़क, नालियां आदि तो बनी, लेकिन पशु अस्पताल के हालात नहीं बदले। नतीजतन अस्पताल में घास और झाड़ियों के झुंड खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पूर्व यहां पर तैनात चिकित्सक की मौत हो गई। मौजूदा साल जुलाई में फिर तैनाती की गई, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। बाद में उनका दूसरी जगह तबादला हो गया। फिलहाल यहां पर किसी की तैनाती नहीं है -डा. मंशाराम यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed