{"_id":"652d9a87340ac8caac0769f6","slug":"angered-by-the-marriage-being-arranged-the-young-man-was-murdered-by-his-friend-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-6923-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी तय होने से खफा दोस्त ने ही की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी तय होने से खफा दोस्त ने ही की थी युवक की हत्या
Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र गांव में हुई युवक की हत्या में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि मृतक व उसके दोस्त के बीच करीबी संबंथे। मृतक की शादी तय होने से उसका दोस्त खफा था। जिसके चलते उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक (19) शनिवार की शाम से अचानक लापता हो गया था। रविवार सुबह को उसका शव गांव के पास ही एक गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के पिता का कहना है कि बेटा गांव के ही दोस्त के साथ हरियाणा में मजदूरी करता था। मजदूरी करके चार अक्टूबर को दोनों गांव में लौटे थे। पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि हम दोनों करीब दो वर्ष से हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहे थे । हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। एक दूसरे से प्रेम करने लगे और करीबी हो गए। इसी बीच कुछ दिन पूर्व मृतक की शादी तय हो गई थी। गंगा स्नान के बाद शादी होनी थी। इसी की वजह से मृतक अब बात नहीं करता था। 14 अक्टूबर को मृतक युवक क्षेत्र के गांव आशकपुर मझरा में कुश्ती दंगल एवं छड़ी मेला देखने अकेला ही चला गया था। जहां भी जाते थे दोनों साथ ही जाते थे। लेकिन वह हर बात में नजरअंदाज करने लगा था। इसी से खफा होकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
15 को वापस लौटना था हरियाणा
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों 15 अक्टूबर को वापस हरियाणा मजदूरी के लिए जाने वाले थे। आरोपी ने बताया कि घर पर चारपाई से एक प्लास्टिक की रस्सी काट कर जेब में रख ली। कुछ देर घर पर रुकने के बाद में मृतक युवक को साथ लेकर घूमने के बहाने खेतों की तरफ चले गए। इस दौरान मृतक युवक से शादी करने को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी को लेकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल रस्सी भी बरामद कर ली है।
-- --
हत्या में और भी हो सकता है कोई शामिल
आदमपुर। पुलिस ने हत्यारोपी को युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। लेकिन पुलिस की पूछताछ में कहीं भी आरोपी युवक ने यह नहीं बताया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने के दौरान और कौन साथ था। कैसे एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। क्या अकेले ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि मरने वाला युवक शारीरिक रूप से कमजोर नहीं था। यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। संवाद
-- -- --