फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger erupted over power cuts, traffic was blocked

Amroha News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power cuts, traffic was blocked
अमरोहा। भीषण गर्मी में लगातार 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देर रात गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा काटा। बिजली अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने पर उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं, कुछ लोगों ने बिजलीघर पर भी प्रदर्शन किया। 12 बजे के बाद तक लोग हंगामा करते रहे। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और कर्मचारियों को बुलाकर आपूर्ति सुचारु कराई। उधर, देहात क्षेत्र में कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघरों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुहर्रम के चलते बिजली विभाग द्वारा जुलूस के रास्तों पर पड़ने वाली लाइनों को हटाया गया था। यह कार्य सुबह आठ बजे ही हो गया था। ऐसे में शहर में जगह-जगह बिजली गुल रही। बताया जाता है कि देर रात नौ बजे तक डबल लाइन बिजलीघर से जुड़े बेगम सराय खुर्द, बाईपास, दानिशमंदान, जयओम नगर, डाक बंगला, पीरगढ़, रेलवे स्टेशन रोड आदि इलाकों की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। उपभोक्ता ने अधिकारियों से फोन पर आपूर्ति सुचारु करने के बारे में जानकारी ली तो जल्द ही चालू करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन 11 बजे तक बिजली नहीं चालू हुई।
विज्ञापन

जिसके बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया और बड़ी संख्या में आजाद रोड पर उतर आए। उन्होंने हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, कुछ लोग डबल लाइन बिजलीघर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली आने का कारण पूछा तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। साढ़े बारह बजे तक लोग सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करते रहे। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम खोल दिया। वहीं, हंगामे की सूचना पर बिजली अधिकारी भी हरकत में आ गए और कर्मचारियों को लाइन जुड़वाने पर लगाया। जिसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधिकारियों ने फोन उठाने बंद किए
देर रात तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। आरोप है कि एक दो बार तो कॉल रिसीव हुई, लेकिन उसके बाद फोन नहीं उठा। जिससे लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता रहा। वहीं, आरोप लगाया कि लाइनमैनों ने भी लाइन ठीक करने के बजाए घर चले जाने की बात की।
---
सदर विधायक के आवास पर पहुंचे लोग
बिजली कब सुचारु होगी, इस पर अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी न देने पर उपभोक्ता सदर विधायक महबूब अली के आवास पर पहुंचे गए। उन्होंने अधिकारियों पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में महबूब अली के बेटे व पूर्व एमएलसी परवेज अली ने भी अधिकारियों से कटौती का कारण जाना और तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए।
----
ढबारसी बिजली घर पर लोगों ने किया प्रदर्शन
ढबारसी। बृहस्पतिवार की सुबह ढबारसी बिजलीघर के आसपास के गांव शीतला सराय, दरियापुर तुगन, दमगड़ा, फतेहपुर, चंदन कोटा, पाडली आदि गांव के ग्रामीण पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से धान की फसल सूख रही है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। जेई एसके भारद्वाज ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस की वजह से सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लाइट काटी गई थी। संवाद
---
जर्जर लाइन विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आदमपुर। गांव खरपड़ी से भूवरा को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों व पोल के बीच की दूरी ज्यादा होने के चलते किसान कौशल शर्मा के खेत में तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इसके चलते कभी भी घटना होने का खतरा बना हुआ है। बार- बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान किया गया है। बृहस्पतिवार को किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कुमरपाल, महेश चंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, विजय पाल रहे। संवाद

----
बुधवार को जगह-जगह मुहर्रम जुलूस को लेकर लाइन उतारी गई थी। जिसे ठीक करने में अधिक समय लग गया। देर शाम तक जुलूस भी निकले। ऐसे में कुछ जगह देर रात तक कार्य चला। उपभोक्ताओं की फोन कॉल को लगातार रिसीव किया जाता रहा। बताया कि लोड अधिक होने से भी कुछ जगह फाल्ट व ट्रिपिंग हो रही है। उसे ठीक करने के लिए जगह-जगह टीम को अलर्ट किया हुआ है।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed